शोपियां। पुलिस ने अवैध खनन में शामिल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच ट्रैक्टरों को रविवार को जब्त किया। पुलिस ने कीगाम और शोपियां में विशेष नाका लगाया हुआ था। रेत व बजरी लेकर जा रहे पांच ट्रैक्टरों को जब पुलिस ने जांच के लिए रोका तो उनके पास कोई रॉयलटी दस्तावेज न होने के चलते मौके ही सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद