फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विपरीत दिशा से आए टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
- रिंग रोड पर हादसा, बाइक सवार दो अन्य युवक घायल
विज्ञापन

- हादसे के बाद टिप्पर चालक वाहन छोड़कर हुआ फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। रिंग रोड पर विपरीत दिशा में आ रहे एक टिप्पर की चपेट में आने पर बाइक सवार युवक की मौत। हादसे में दो अन्य युवक घायल हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को टिप्पर चालक गलत दिशा से आ रहा था जिसने सामने से आ रही बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टिप्पर चालक वाहन छोड़कर माैके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने मीरां साहिब पुलिस को सूचना दी और घायलों को जीएमसी जम्मू पहुंचाया। डाॅक्टरों ने गांव दरसोपुर के मोहम्मद आरिफ (18) को मृत घोषित कर दिया। घायल मोहम्मद गफूर व पंकज कुमार निवासी नगराेटा का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है नगरोटा के दोनों युवक मोहम्मद आरिफ के पास बाजार में खरीदारी करने के लिए आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तीनों युवक बाइक पर बिना हेलमेट के थे जिससे सिर पर गहरी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद रिंग रोड पर पहुंचे परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजन आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि टिप्पर को जब्त कर लिया है। मीरां साहिब थाने ने आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें