पटली मोड़ फ्लाईओवर पर हादसा, विजयपुर के थे साहिल और अंशु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा के पटली मोड़ क्षेत्र में हाईवे पर बुधवार को सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान साहिल कुमार (26) और अंशु रमोत्रा (25) के रूप में हुई है। दोनों छन्नी मन्हासा, स्वांखा मोड़ विजयपुर के रहने वाले थे।
जानकारी के अनुसार दोनों मोटरसाइकिल पर जम्मू से विजयपुर जा रहे थे। पटली मोड़ फ्लाईओवर के ऊपर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। दोनों युवक सड़क के बीच गिर पड़े और गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रथम दृष्टता से हादसा डिवाइडर से टकराने से पेश आया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को एम्स विजयपुर भेजा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। थाना प्रभारी बाड़ी ब्राह्मणा संदीप सिंह चिब ने बताया कि भीषण सड़क हादसा पेश आने से दो युवकों की मौत हो गई है। इस संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।