भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) राम माधव ने कहा है कि राष्ट्रहित एनडीए के लिए सर्वोपरि है। एनडीए का लक्ष्य सत्ता में रहते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि को स्थापित करना है।
जनता को सशक्त बनाना, लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना तथा रक्षा, विदेश मामलों, संचार सेक्टर तथा आर्थिक क्षेत्र में एनडीए सरकार ने बेहतरीन काम किया है। दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को पहुंचे राम माधव त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकताओं को और अधिक जागरूक होने की जरूरत है। मोदी सरकार ने पिछले ढाई साल में कई ऐसे कदम उठाए हैं जिससे पूरे विश्व में देश का नाम रोशन हुआ है। आम जनता तथा समाज के दबे कुचले लोगों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए हैं।