बेहतरीन गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध है राजमा
वहीं, डोडा जिले के भद्रवाह क्षेत्र में उगाया जाने वाला राजमा अपनी बेहतरीन गुणवत्ता, स्वाद और जल्दी पकने के गुण के कारण लोकप्रिय है। इसे स्थानीय स्तर पर राजमाश भी कहा जाता है। जानकारों के अनुसार जीआई टैग मिलने से शहद और राजमा की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। इससे किसानों की आय बढ़ रही है।