फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ  : नार्कों टेरर के खिलाफ एसआईए की कार्रवाई, फरार चल रहे आतंकी की संपत्ति की जब्त

Fri, 26 Jul 2024 05:43 PM IST
गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ में जिले के भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे खड़ी करमाड़ा गांव में एक आतंकी की संपत्ति को जब्त किया गया। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश के लिए अभियान जारी है।
Register For Event
विज्ञापन
पुंछ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला पुंछ में नार्को टेरर के खिलाफ राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने कार्रवाई की है। शुक्रवार को जिला पुंछ में जिले के भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे खड़ी करमाड़ा गांव में एक आतंकी की संपत्ति को जब्त किया गया। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश के लिए अभियान जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नारको आतंकी लियाकत हुसैन पुत्र मोहम्मद हुसैन एक मामले में आरोपी है। वह पिछले एक वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहा है। इसको लेकर एसआईए के आग्रह पर सत्र न्यायालय पुंछ की तरफ से आरोपी की संपत्ति को अटैच करने की आदेश दिए गए।

आदेश पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को तहसीलदार हवेली पुंछ अजहर मजीद की अगुवाई में पुलिस और एसआईए की टीम ने गांव खड़ी करमाडा के प्रमुख लोगों , आरोपी के पिता की उपस्थिति में संपत्ति को जब्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें