फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ: नियंत्रण रेखा से सटे इलाके में संदिग्ध देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

Sun, 28 Jul 2024 11:25 AM IST
गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पुंछ में सुरक्षा बलों द्वारा जिला मुख्यालय के आसपास के भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू किया गया है। बड़ी संख्या में एसओजी, सीआरपीएफ और सेना के जवानों की टीमें कई क्षेत्रों को खंगाल रही हैं।
Register For Event
विज्ञापन
पुंछ में तलाशी अभियान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला पुंछ में पुलिस और सुरक्षाबलों ने रविवार को बिगड़े मौसम के बीच तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा बलों द्वारा जिला मुख्यालय के आसपास के भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू किया गया है। बड़ी संख्या में एसओजी, सीआरपीएफ और सेना के जवानों की टीमें कई क्षेत्रों को खंगाल रही हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पाकिस्तान की तरफ से आतंकियों द्वारा लगातार घुसपैठ के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, कुछ क्षेत्रों में संदिग्ध देखे जाने की भी सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। ऐसे में देर रात से क्षेत्र में हो रही बारिश और सुबह से खराब मौसम और पहाड़ों पर गिर रही धुंध के बीच सुबह तड़के नियंत्रण रेखा से सटे इलाके में संदिग्ध देखे गए हैं।

सुरक्षा बलों द्वारा नियंत्रण रेखा के सलोत्री से मंगनाड़ तक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सुरक्षा बलों द्वारा जंगलों, नालों, खेतों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों को खंगाला जा रहा है ताकि संदिग्धों का पता चलाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें