बिश्नाह। विधायक डॉ. राजीव कुमार भगत ने शनिवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र में दो पुलिस चौकियों की स्थापना और एक नशा मुक्ति केंद्र खोलने की मांग की। उपराज्यपाल ने विधायक की बातों को ध्यान से सुनते हुए मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। डॉ. भगत ने कहा कि उक्त कदम न केवल बिश्नाह को सुरक्षित बनाने में सहायक होगा बल्कि नशा मुक्त बनाने की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को नशे से बचाने के साथ ही क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर भी लगाम कसेगी। संवाद