फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तिरंगा यात्रा निकालेगी भाजपा, भाजयुमो की बाइक रैली आज

विज्ञापन
हर घर तिरंगा अ​भियान की समीक्षा बैठक में मौजूद भाजपा पदा​धिकारी और कार्यकर्ता। स्रोत: पार्टी।
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान आज से शुरू हो जाएगा। पार्टी हर जिले के साथ ही मंडल, शक्ति केंद्र, वार्ड में तिरंगा यात्रा निकालेगी। इसकी शुरुआत से भारतीय जनता युवा मोर्चा की बाइक रैली से होगी। पार्टी के सांसद इस रैली की अगुवाई करेंगे।
विज्ञापन

अभियान के दौरान 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और सांसद सत शर्मा ने महासचिव (संगठन) अशोक कौल के साथ पार्टी के त्रिकुटा नगर स्थित मुख्यालय में बैठक की। इसमें हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर लोगों से संपर्क बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि हर घर तिरंगा अभियान सफल हो सके। उन्होंने इसे केवल एक अभियान ही नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का सम्मान करने का एक राष्ट्रीय मिशन बताया। कहा कि यह देशभक्ति दर्शाने का भी एक तरीका होगा। कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जम्मू-कश्मीर में हर घर पर तिरंगा फहराए जाना सुनिश्चित करें। बूथ समितियों, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों, पूर्व सैनिकों और प्रमुख नागरिकों को शामिल करके हर इलाके में तिरंगा यात्राएं आयोजित करने को कहा। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा, राज्यसभा सांसद इंजीनियर गुलाम अली खटाना, भाजपा महासचिव संजीता डोगरा, बलदेव सिंह बिलौरिया, गोपाल महाजन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें