फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: उड़ी में सेना का बड़ा एक्शन, रात के अंंधेरे में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, पाकिस्तानी आतंकी ढेर

Sun, 15 Mar 2026 09:25 AM IST
Vijay Singh Pundir न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू और कश्मीर के उड़ी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। सेना के जवानों ने एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया है। मारे गए पाकिस्तानी आतंकवादी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।
Register For Event
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में 'ऑपरेशन DIGGI-2' के दौरान भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। नियंत्रण रेखा के पास बुछार इलाके में हुई एक संयुक्त कार्रवाई में सेना के जवानों ने एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया। सेना के अनुसार, यह आतंकवादी घुसपैठ कर भारतीय सीमा में प्रवेश करने की फिराक में था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस को बुछार, उड़ी सेक्टर में घुसपैठ के प्रयास के संबंध में एक विशिष्ट खुफिया इनपुट प्राप्त हुआ था। इस सूचना के आधार पर भारतीय सेना और पुलिस ने 14-15 मार्च की दरमियानी रात को एक संयुक्त अभियान शुरू किया।

अभियान के दौरान घने जंगल में सैनिकों ने एक आतंकवादी की संदिग्ध गतिविधि देखी। सतर्क जवानों ने तुरंत घेराबंदी कर आतंकी को चुनौती दी। इसके जवाब में आतंकवादी ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकी को ढेर कर दिया।
विज्ञापन


हथियारों का जखीरा बरामद
इस मुठभेड़ के दौरान मारे गए पाकिस्तानी आतंकवादी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। बरामदगी में एक एके राइफल, पिस्तौल और कारतूस शामिल हैं। यह बरामदगी इस बात की ओर इशारा करती है कि आतंकवादी बड़े हमले की योजना बना रहा था।
विज्ञापन


जारी है तलाशी अभियान
सेना ने बताया है कि यह ऑपरेशन अभी भी जारी है। सुरक्षा बल इलाके में किसी अन्य आतंकी की मौजूदगी की आशंका के चलते तलाशी अभियान चला रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें