फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अपहरण नहीं, आपसी विवाद का निकला मामला, परिवार ने नहीं दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भगवती नगर में युवती को जबरन ऑटो में बिठाकर ले जाने के कथित अपहरण मामले में वीरवार सुबह नया मोड़ आ गया। रातभर चली जांच, सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल और विभिन्न स्थानों पर दबिश के बाद पुलिस को मामला आपसी विवाद से जुड़ा मिला।
विज्ञापन

बुधवार रात परिजन ने आरोप लगाया था कि दुकान से घर लौट रही बेटी को कुछ लोग जबरन ऑटो में ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और युवती की निशानदेही पर गुम्मट तथा परेड सहित कई इलाकों में दबिश दी। नवाबाद पुलिस के अनुसार परिवार को सुबह थाने बुलाया गया था लेकिन शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। परिवार के सदस्यों से पूछताछ की तो मामला आपसी विवाद का निकला। अधिकारियों ने फिलहाल अन्य पहलुओं पर टिप्पणी करने से इनकार किया है। घटनाक्रम की पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें