फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: बाबा जित्तो के जयकारों से गूंजा झिड़ी, आस्था के सैलाब के बीच आज मेले का शुभारंभ करेंगे एलजी सिन्हा

Tue, 24 Nov 2026 10:33 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

ऐतिहासिक झिड़ी मेले में बाबा जित्तो और बुआ कौड़ी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों से भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। कार्तिक पूर्णिमा पर बाबा तालाब में आस्था की डुबकी लगेगी वहीं एलजी मनोज सिन्हा मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
Register For Event
विज्ञापन
बाबा जित्तो व बुआ काैड़ी के मंदिर के प्रवेशद्वार पर महाआरती करते पुजारी व भक्ति में सरावोर श्रद्धा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐतिहासिक झिड़ी मेले में सोमवार को आस्था और उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा। हर तरफ बाबा जित्तो के जयकारे गूंज रहे हैं। मेले के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा जित्तो और बुआ काैड़ी के दरबार में माथा टेका। सुबह से ही दर्शनों के लिए लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा क्षेत्र बाबा जित्तो के जयकारों से गूंजता रहा। मंगलवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु बाबा तालाब में आस्था की डुबकी लगाएंगे। मेले में सजे बाजार भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कहीं महिलाओं के शृंगार का सामान बिक रहा है तो कहीं बच्चों के खिलौने, गुब्बारे, गर्म कपड़े और खानपान के स्टॉल लोगों को लुभा रहे हैं। दूसरी ओर स्थानीय लोगों और धार्मिक संस्थाओं ने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह लंगर लगाए हैं। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और अन्य सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

मेले की रौनक से चमका कारोबार दुकानदारों की कमाई हुई दोगुनी
ऐतिहासिक झिड़ी मेले में आस्था के साथ स्थानीय कारोबार भी खूब चमक रहा है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से पहुंच रहे श्रद्धालुओं के कारण मेला परिसर और आसपास के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। खाने-पीने से लेकर मनियारी और अन्य सामान की बिक्री में तेजी आने से छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों के चेहरे खिल उठे हैं। कई कारोबारियों की कमाई सामान्य दिनों के मुकाबले दोगुनी तक हो गई है। उन्हें आस है कि आने वाले दिनों में कारोबार बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें