फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने लेह में लगाई उन्नत दंत चिकित्सा कार्यशाला

विज्ञापन
फायर एंड फ्यूरी ने लेह में एक उन्नत दंत चिकित्सा कार्यशाला आयोजित की। स्रोत - भारतीय सेना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने लेह में ''सफलता की नींव-रोटरी एंडोडोंटिक्स में महारत'' शीर्षक से तीन दिवसीय व्यावसायिक विकास कार्यशाला का बुधवार को आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सेना व नागरिक दंत चिकित्सकों दोनों को समकालीन दंत चिकित्सा पद्धतियों में अपने ज्ञान व व्यावहारिक कौशल को उन्नत करने के उद्देश्य से एक साथ लाया गया।
विज्ञापन


कार्यशाला में रोटरी एंडोडोंटिक्स में नवीनतम प्रगति पर ध्यान केंद्रित किया गया। आधुनिक दंत चिकित्सा का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र जो रूट कैनाल उपचार तकनीकों से संबंधित है। प्रतिभागियों को विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों की ओर से आयोजित संवादात्मक सत्रों, व्यावहारिक प्रदर्शनों और चर्चाओं में भाग लेने का अवसर मिला। सहयोग और सीखने को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया यह कार्यक्रम दूरस्थ और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दंत चिकित्सा अधिकारियों और चिकित्सकों के बीच व्यावसायिक क्षमता को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें