फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मच्छिल सेक्टर में सेना ने घुसपैठ को कोशिश की नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुपवाड़ा। उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब मच्छिल सेक्टर में सेना के जवानों ने सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एलओसी के करीब कुंबकडी के वन क्षेत्र में पहले से प्राप्त इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम ने कई जगह पर एंबुश लगाए हुए थे। जैसे ही आतंकवादियों के एक दल की मूवमेंट नजर आई तो जवानों ने उन्हें ललकारा जिस दौरान आतंकवादियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसका जवानों द्वारा भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया और एक मुठभेड़ शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि कुछ देर चली मुठभेड़ के दौरान हथियारों से लैस आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाते इलाके से भाग निकले। आतंकवादियों की तलाश के लिए संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। सैन्य सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि संयुक्त टीम ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी है। हालांकि इसको लेकर कोई भी औपचारिक बयान नहीं जारी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें