फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेकेसीए की क्रिकेट सलाहकार समिति में सदस्य बने विजय शर्मा

विज्ञापन
जेकेसीए ने विजय शर्मा को क्रिकेट सलाहकार समिति में नियुक्त किया
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) ने विजय शर्मा को क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। इससे पहले पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अब्दुल कय्यूम और मीनू सिंह सलाथिया को नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन

पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर और जम्मू-कश्मीर रणजी ट्रॉफी टीम के कप्तान रहे विजय शर्मा सीएसी में खेलने और नेतृत्व का अनुभव लेकर आए हैं। तेज गेंदबाज ऑलराउंडर के रूप में 44 प्रथम श्रेणी मैचों में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 3.27 के इकोनॉमी रेट से 107 विकेट लिए। उनके खाते में पांच बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20 रन देकर 5 विकेट रहा है। शर्मा ने प्रतिष्ठित दलीप और देवधर ट्रॉफी प्रतियोगिता में उत्तरी क्षेत्र का भी प्रतिनिधित्व किया है जिससे घरेलू क्रिकेट में उनकी साख और मजबूत हुई है।
रणनीतिक सूझबूझ आएगी काम
उनकी रणनीतिक सूझबूझ, अत्यधिक दबाव वाले मैचों का अनुभव और क्षेत्रीय प्रतिभाओं के विकास की गहरी समझ जेकेसीए के उभरते खिलाड़ियों को निखारने और राज्य की प्रतिस्पर्धी संरचना को मजबूत करने के प्रयास में सहायक होगी। जेकेसीए ने क्रिकेट सलाहकार समिति में विजय शर्मा का स्वागत किया है। जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट के भविष्य के लिए खिलाड़ियों के विकास, चयन संबंधी मार्गदर्शन और रणनीतिक योजना में उनके बहुमूल्य योगदान की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें