जम्मू में मार्च के मध्य में तपिश ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम लगभग साफ रहेगा। इससे पारे में बढ़ोतरी होगी। जम्मू जिले में दिन का तापमान 30 डिग्री के ऊपर चला गया है।