पौनी। पिछले कई महीनो से बाजार में सफाई नहीं होने व कई जगह गंदगी के ढेर लगे होने के कारण दुकानदारों के साथ ही पैदल चलने वाले राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गंदगी के कारण कई प्रकार की बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ था। अमर उजाला संवाद न्यूज एजेंसी की तरफ से मुद्दे उठाने के बाद सफाई का काम शुरू करवा दिया गया। तहसीलदार साहिल रंधावा ने बताया, दो सफाई कर्मचारी लगा कर सफाई का काम शुरू करा दिया है। अब हर दिन बाजार की सफाई होगी। इसके तहत दुकानदारों से प्रति माह एक सौ रुपए सफाई के लिए जाएंगे।