फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मैराथन और साइकिलिंग में भाग लेकर नशे से दूर रहने का दिया संदेश

विज्ञापन
बिशनाह में हेरथ हाफ मैराथन शुरू करवाते विधायक डॉक्टर राजीव कुमार भगत - फोटो : bishnah news
विज्ञापन
बिश्नाह। बिश्नाह में रविवार को जम्मू हिल्स स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से हेरथ हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने नशे से दूर रनहे का संदेश दिया। कार्यक्रम में बिश्नाह विधायक डॉ. राजीव कुमार भगत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को नशों से बचाना और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

विधायक डॉ. राजीव कुमार भगत की तरफ से झंडा दिखाकर मैराथन को शुरू किया गया। हेरथ हाफ मैराथन में दौड़ तथा साइकिलिंग में जम्मू-कश्मीर सहित अन्य राज्यों से आए लगभग 800 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मैराथन में जीत हासिल करने वाले प्रतिभागियों को ट्राॅफी तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिश्नाह विधायक डॉ. राजीव कुमार भगत की तरफ से क्षेत्र के युवाओं से नशों से दूर रहने और अपनी ऊर्जा को पढ़ाई तथा खेलकूद में लगाने की अपील की गई। कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि जिस तरह से बिश्नाह तथा आसपास के क्षेत्र में नशा बढ़ रहा है। उसी को देखते हुए क्षेत्र के युवाओं को नशे से बचाने और नशों से दूर रहने के प्रति जागरूक करने के लिए बिश्नाह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसको आगे भी जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें