फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पाकिस्तानी सेना पहले भी बटल में करवा चुकी है घुसपैठ

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। नियंत्रण रेखा से सटे बटल ढख गांव के पास पाकिस्तानी सेना पहले भी घुसपैठ करवा चुकी है। 28 अक्तूबर 2024 को इसी क्षेत्र से तीन आंतकवादियों ने घुसपैठ कर शिव आसन मंदिर बटल में घुस कर सेना के वाहन पर फायरिंग की थी। आतंकियों को सेना ने मार गिराया था।
विज्ञापन

10 दिसंबर 2019 को नत्थू टिब्बा इलाके में बारूदी सुरंग विस्फोट में भारतीय सेना का एक जवान घायल हुआ था। पलांवाला सेक्टर में दिसंबर 2023 में भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना तीन दफा ड्रोन के जरिये हथियार भेज चुकी है। साथ ही एक बार घुसपैठ की कोशिश भी कर चुकी है। 24 दिसंबर 2023 की सुबह एलओसी के नजदीक गश्त के दौरान पटवार छन्नी दिवानू के नजदीक दढखौड़- छन्नी लिंक सड़क के पास खेतों के बीच से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था।
5 दिसंबर 2023 की शाम को भी एलओसी पर पलांवाला सेक्टर के बटल क्षेत्र में लगभग छह बजे के करीब पाकिस्तान क्षेत्र से भारतीय क्षेत्र की तरफ ड्रोन के आने की आवाज सुनी गई थी। सेना सूत्रों के अनुसार ड्रोन की संख्या दो से अधिक थी और वह काफी ऊंचाई पर थे। इसके बाद वह पाकिस्तान लौट गए। इस पर भारतीय सैनिकों की तरफ से फायरिंग भी की गई थी। 23 नवंबर 2023 को भी सीमावर्ती पलांवाला क्षेत्र के खुडां गांव के नजदीक लोआकी खडड के बीच से भारतीय सेना और पुलिस को गश्त के दौरान हथियारों का जखीरा मिला था।
विज्ञापन

22 दिसंबर 2023 की रात एलओसी के नजदीक गांव हमीरपुर सिदड़ के नजदीक की पाकिस्तानी सेना की नडाला पोस्ट से भी पाक सेना की तरफ से घुसपैठ करवाने की कोशिश की थी। इसे भारतीय सेना ने नाकामयाब कर दिया था। इसमें दो घुसपैठियों को मार गिराया था और दो भागने में सफल रहे थे। दिसंबर 2024 को भी एलओसी के पास बटल- ढखर गांव के नजदीक मनावर तवी के पास एक वीडीजी सदस्य ने चार हथियारों से लैस लोगों को देखा था। इस पर सेना तथा पुलिस ने तलाशी अभियान भी चलाया था।
16 दिसंबर 2019 को भी पाकिस्तानी सेना ने धुंध और कोहरे की आड़ में सीमा पर एक बहुत बड़ा बैट हमला करवाया था। इसको सेना ने नाकामयाब कर दिया था। इसके लिए भी पाक सेना ने कवर फायर दिया था। इसमें जवाबी कार्रवाई करते हुये भारतीय सेना का एक जवान बलिदान भी हो गया था। 17 नवंबर 2019 को भी एलओसी पर पलांवाला सेक्टर में एक आइईडी धमाके में भारतीय सेना का एक जवान बलिदान हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें