फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बुजुर्गों, दिव्यांगों व विधवाओं को तीन माह से पेंशन नहीं

विज्ञापन
तहसील परिसर के बाहर पेंशन देने की मांग करते जरूरतमंद लोग। - फोटो : jyodian news
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती गावों के लोगों ने सोमवार को तहसील परिसर खौड़ में बैठक कर सरकार से जल्द पेंशन जारी करने की मांग की। इस मौके पर बॉर्डर एक्शन कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भाऊ भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस दौरान बुजुर्गों, दिव्यांग तथा विधवाओं ने कहा कि सरकार की तरफ से मिलने वाली मासिक पेंशन पिछले तीन महीने से नहीं मिली है। इसके चलते हमें अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए दिक्कतें आ रही हैं। इस मौके पर उपस्थित पेंशन लाभार्थी बोध राज, गुड्डू राम, खैरू राम, जोगिंदर लाल, स्वर्णो देवी, सुनीता देवी आदि ने बताया कि हम लोग हर माह तीन-चार बार बैंक में पता करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन बैंक वाले कह देते हैं कि पेंशन नहीं आई है।
वहीं बॉर्डर एक्शन कमेटी छंब ज्यौड़ियां के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने जरूरतमंद सभी पेंशन धारकों को भरोसा दिया। कहा कि आप लोगों की इस समस्या के बारे में एसडीएम खौड़ सतीश कुमार शर्मा से मंगलवार को भेंट कर बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह ने सरकार से मांग करते हुये कहा कि वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन जल्द से जल्द जारी की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें