ज्यौड़ियां। सीमावर्ती पलांवाला सेक्टर में एलओसी के साथ सटे गांव कचरेयाल निवासी सोहन शर्मा को खेत में पीआईए (पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस) लिखा खिलौनानुमा गुब्बारा मिला। इसकी सोहन शर्मा ने तुरंत नजदीकी पुलिस चौकी पलांवाला में सूचना दी। जिस पर पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और गुब्बारे की जांच कर कब्जे में ले लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रारंभिक सत्यापन और निरीक्षण में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है। वहीं इस विषय में बात करते हुए संबंधित थाना प्रभारी दर्शन सिंह ने बताया कि गुब्बारे को कब्जे में ले लिया गया है जिसमें कोई भी खतरे वाली चीज नही है।