फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: जम्मू में नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई, 5.16 किलो हेरोइन के साथ मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2026 01:39 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू में एनसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.16 किलो हेरोइन जब्त कर अंतरराज्यीय सीमा पार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
Register For Event
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जम्मू ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित हेरोइन तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान 5.16 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया जानकारी के आधार पर जम्मू के पंततीर्थी इलाके में एक वाहन को रोका गया। वाहन में सवार दो लोगों की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपी उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के रहने वाले बताए गए हैं।

पूछताछ और शुरुआती जांच में मिले अहम सुरागों के आधार पर एनसीबी ने नेटवर्क के मास्टरमाइंड और मुख्य सप्लायर की तलाश शुरू की। जांच टीम ने उसकी लोकेशन लद्दाख के लेह जिले में ट्रेस की, जहां उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। यानी ड्रग्स की खेप बरामद होने के महज दो दिन के भीतर एजेंसी ने कथित मुख्य सप्लायर तक पहुंच बना ली।

एनसीबी की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद हेरोइन एक संगठित सीमा पार तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है। आशंका है कि यह खेप पाकिस्तान से आई और जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर के रास्ते भारत में दाखिल हुई।

एनसीबी अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल ड्रग्स की खेप पकड़ना या कैरियरों को गिरफ्तार करना नहीं, बल्कि पूरे तस्करी नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है। मास्टरमाइंड की जल्द गिरफ्तारी को इसी दिशा में एजेंसी की बड़ी सफलता माना जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें