पुलिस और सेना की 11 आरआर ने संयुक्त अभियान चलाकर छात्रू तहसील के कुछाल इलाके के जंगल में एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर दिया। ठिकाने से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।
विज्ञापन
बरामद किए गए जखीरा में एक पीका बंदूक, दो थ्री नाट थ्री बंदूक, दो बारह बोर बंदूक, एक रेडियो सेट, एक यूबीजीएल, चार चाइनीज हथगोले, 16 यूबीजीएल शेल, थ्री नाट थ्री रायफल की दो मैगजीन और इसके 16 राउंड, पीका के 100 राउंड आदि शामिल हैं।