फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जीओसी ने ऑपरेशनल तैयारियों का किया आकलन

Fri, 24 Oct 2025 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जवानों व अधिकारियों को सतर्क रहने और दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


राजोरी। वाइट नाइट कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा ने जीओसी रोमियो फोर्स मेजर जनरल वी महादेवन के साथ सामान्य क्षेत्र में तैनात सैनिकों की ऑपरेशनल तैयारियों का आकलन किया। जीओसी ने जवानों के समर्पण, ऑपरेशनल प्रभावशीलता के लिए सराहना की। साथ ही उनसे आतंकवाद विरोधी अभियानों में तत्परता और सतर्कता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने का आग्रह किया।
विज्ञापन


यह दौरा जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा उपायों को बढ़ाने और सुरक्षित वातावरण को बढ़ावा देने के लिए व्हाइट नाइट कोर की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। वरिष्ठ अधिकारियों के दौरे ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने में सक्रिय रूप से जुटे सैनिकों के मनोबल को भी बढ़ाया। उन्होंने जवानों व अधिकारियों को सतर्क रहने और दुश्मन के नापाक मंसूबों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रेरित किया। जीओसी ने स्थानीय जनता के साथ साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल पर ज़ोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें