फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फिक्की फ्लो को मिला नया नेतृत्व, वर्षा बंसल ने संभाली कमान

विज्ञापन
अभिनेत्री लीजा रे के साथ मौजूद फिक्की फ्लो की सभी सदस्य स्रोत - फिक्की फ्लो
विज्ञापन
- महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए स्किलिंग सेंटर खोलने की योजना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। फिक्की फ्लो की नई चेयरपर्सन वर्षा बंसल ने मंगलवार को चेंज ऑफ गार्ड सेरेमनी में अपनी जिम्मेदारी संभाल ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभिनेत्री लीजा रे मौजूद रहीं।
विज्ञापन


समारोह में लीजा रे ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए। महिला सशक्तीकरण और चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सदस्यों के साथ बातचीत भी की और सवालों के जवाब दिए, जिससे कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं काफी प्रेरित हुईं। इस मौके पर पूर्व चेयरपर्सन आरती चौधरी के कार्यकाल की सराहना की गई और नई टीम का स्वागत किया गया। नई कार्यकारिणी में रूपिका सहाय, सोना मेहता, शिप्रा अग्रवाल, पूजा दीवान, तनिषा पल्लन और दीप्ति गंडोत्रा शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान एक नई पहल प्रिवी सर्कल की शुरुआत की गई और संगठन का आधिकारिक स्मृति चिन्ह भी जारी किया गया। नई चेयरपर्सन वर्षा बंसल ने कहा कि उनका लक्ष्य महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करना है। उन्होंने जम्मू में एक स्किलिंग सेंटर स्थापित करने की योजना का जिक्र किया, जिससे महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें