पुंछ में बुधवार सुबह सेना की इंजीनियरिंग विभाग ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सेना के जवानों ने उन सभी गोला बारूदों को नष्ट किया जो हमले के दौरान नहीं फटे थे।
विज्ञापन
दिनभर चले इस अभियान में आठ गोलों को नष्ट किया गया। इस मौके पर सेना ने लोगों से अपील की है कि जब तक सेना की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना न जारी की जाए कोई भी घटना स्थल के पास न जाए।
बुधवार को थाने में बरामद हथियारों का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर एसएसपी जतिंदर सिंह जौहर, एएसपी मसरूर मीर, डीएसपी हेडक्वार्टर मोहन लाल शर्मा, डीएसपी सागर सिंह सलाथिया और एसएचओ जतिंदर रैना मौजूद रहे।