फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा: श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच जल संरक्षण जरूरी, मंत्री सोमन्ना ने दिए टिकाऊ प्रबंधन पर जोर

Sat, 03 Oct 2026 03:12 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कटड़ा में केंद्रीय राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की जल संरक्षण और पर्यावरणीय स्थिरता से जुड़ी पहलों की समीक्षा की।
Register For Event
विज्ञापन
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी सोमन्ना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने शनिवार को कटड़ा में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से जल संरक्षण और पर्यावरणीय स्थिरता के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले तीर्थ क्षेत्रों में जल संसाधनों का टिकाऊ प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी आलोक के. मौर्य ने मंत्री को बोर्ड की ओर से जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी।

मौर्य ने बताया कि श्राइन बोर्ड की ओर से बारिश के पानी को एकत्र करने के साथ-साथ भूजल स्तर बढ़ाने के लिए ग्राउंडवॉटर रिचार्ज की व्यवस्था पर भी काम किया जा रहा है। इसके अलावा तरल सीवेज के उपचार और क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बैठक के दौरान मंत्री सोमन्ना ने श्राइन बोर्ड की जल संरक्षण, अपशिष्ट जल प्रबंधन और वनीकरण से जुड़ी पहलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में इन उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करना जरूरी है, जहां पूरे साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

श्राइन बोर्ड की ओर से किए जा रहे प्रमुख उपायों में छतों से वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, तरल सीवेज उपचार और वनीकरण शामिल हैं। बोर्ड का उद्देश्य जल संसाधनों का टिकाऊ उपयोग सुनिश्चित करने के साथ क्षेत्र के पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखना है। समीक्षा बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना अपनी पत्नी के साथ श्री माता वैष्णो देवी भवन पहुंचे और माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें