सरकारी ब्वायज हायर सेकंडरी स्कूल गांधीनगर के विद्यालय परिषद के अलंकरण समारोह में मौजूद स्टाफ।
जम्मू। सरकारी ब्वायज हायर सेकंडरी स्कूल गांधीनगर जम्मू में वीरवार को विद्यालय परिषद के अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी अजीत शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बैज व दायित्व सौंपे। छात्र परिषद के पदाधिकारियों में हेड बाय, हेड गर्ल, हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन व प्रीफेक्टस शामिल रहे। इस दौरान प्राचार्य आदर्श बाला आदि मौजूद रहे। ब्यूरो