फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: एलओसी से सटे जिलों को मिलेंगी बुलेटप्रूफ एंबुलेंस, खरीद के लिए टेंडर जारी; सीएम ने बजट में की थी घोषणा

Sat, 19 Sep 2026 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा गौरव रावत, जम्मू

सार

स्वास्थ्य विभाग ऐसी बुलेटप्रूफ एंबुलेंस खरीदने जा रहा है, जिसमें गोली और ग्रेनेड से बचाव के साथ गंभीर मरीज के लिए जरूरी चिकित्सा उपकरण भी होंगे।
Register For Event
विज्ञापन
प्रतीक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों में गोलीबारी के बीच घायलों को अस्पताल पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती होती है। घायल की हालत संभालने के साथ-साथ एंबुलेंस को सुरक्षित रखना भी उतना ही जरूरी होता है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बॉर्डर के सटे इलाकों में इस समस्या का सामना भी करना पड़ा। इसी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ऐसी बुलेटप्रूफ एंबुलेंस खरीदने जा रहा है, जिसमें गोली और ग्रेनेड से बचाव के साथ गंभीर मरीज के लिए जरूरी चिकित्सा उपकरण भी होंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस बार बजट पेश करते हुए सीमावर्ती जिलों के लिए बुलेटप्रूफ एंबुलेंस खरीदने की घोषणा की थी। उन्होंने वित्त वर्ष 2026-27 में पुंछ और तंगगधार के लिए दो एंबुलेंस से इसकी शुरुआत करने की बात कही थी। अब स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटप्रूफ एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) क्रिटिकल केयर एंबुलेंस की खरीद के लिए टेंडर जारी कर दिया है।

एंबुलेंस बुलेटप्रूफ सुरक्षा के लिए एनआईजे लेवल-3 का मानक और दो एचई ग्रेनेड से सुरक्षा की क्षमता वाली होगी। यानी एंबुलेंस की बॉडी गोली और विस्फोट से मरीज का बचाव कर सकेगी। गंभीर मरीज की हालत संभालने के लिए एंबुलेंस में ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर होगा। सांस लेने में गंभीर परेशानी होने पर इससे मरीज को सांस देने में मदद मिलेगी। वेंटिलेटर में बैटरी बैकअप की सुविधा भी होगी। 
विज्ञापन


7,000 लीटर की क्षमता वाले दो ऑक्सीजन सिलिंडर होंगे
डिफिब्रिलेटर के साथ मल्टीपैरा मॉनिटर होगा। इससे ईसीजी, खून में ऑक्सीजन का स्तर, ब्लड प्रेशर, सांस की दर, तापमान और कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर जैसी जरूरी जानकारी देखी जा सकेगी। जरूरत पड़ने पर डिफिब्रिलेटर से दिल की धड़कन को सामान्य करने की कोशिश की जा सकेगी। एंबुलेंस में दो बड़े डी-टाइप ऑक्सीजन सिलिंडर होंगे। प्रत्येक की ऑक्सीजन क्षमता करीब 6,000 से 7,000 लीटर होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें