- वेलेंटाइन वीक : चॉकलेट बुके की कीमत 100 से शुरू होकर 2000 रुपये तक
- कारोबारी बोले - बिक्री बढ़ने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। वेलेंटाइन वीक पर उपहार की दुकानों में बहार है। युवा जमकर खरीदारी कर रहे हैं। हाथों से बनी चॉकलेट और गिफ्ट आइटम की बिक्री में खासा उछाल देखने को मिल रहा है। रविवार को प्रपोज-डे मनाया गया।
युवाओं ने गुलाब और छोटे-छोटे तोहफों के जरिए अपने साथी के सामने अपने जज्बात रखे। वेलेंटाइन वीक के दौरान प्रपोज-डे को प्रेम के इजहार के लिए खास दिन माना जाता है।
वेलेंटाइन वीक के अगले चरण में सोमवार को चॉकलेट-डे मनाया जाएगा। इसे लेकर बाजारों में रौनक है। इस बार दुकानों पर विभिन्न प्रकार की चॉकलेट उपलब्ध हैं। इनमें हैंडमेड चॉकलेट, गिफ्ट पैक और आकर्षक चॉकलेट बुके शामिल हैं। दुकानदारों के अनुसार चॉकलेट बुके की कीमत 100 से शुरू होकर 2000 रुपये तक है। पुराने शहर के गैलेरी मालिक अमित का कहना है कि चॉकलेट-डे को लेकर बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है।