साइबर धोखाधड़ी और हैकिंग की रिपोर्टों पर श्रीनगर के कश्मीर क्षेत्र के साइबर पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद श्रीनगर जिले के विभिन्न कॉल सेंटरों में कई छापे मारे गए। कुल 23 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। ये जानकारी कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने दी है।