फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पशु तस्करी नाकाम, 18 मवेशी छुड़ाए, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने टपयाल और सांबा में की कार्रवाई, दो वाहन जब्त
विज्ञापन

दो वाहन जब्त
सांबा। जिला पुलिस ने दो स्थानों पर कार्रवाई कर पशु तस्करी को नाकाम कर दिया। पुलिस ने 18 मवेशियों को मुक्त कराया। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दो वाहन जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन

पहली कार्रवाई बुधवार को थाना घगवाल क्षेत्र में की। पुलिस ने हाईवे पर टपयाल में नाका लगाया था। इस दौरान जांच के लिए एक ट्रक को रोका। ट्रक में 12 मवेशी पाए गए। पुलिस ने चालक शोएब अली निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी कार्रवाई थाना सांबा के अधिकार क्षेत्र में की गई। दियानी नाके पर पुलिस ने लोड कैरियर वाहन को जांच के लिए रुकने का इशारा किया। चालक वाहन को कुछ दूरी पर रोककर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो इसमें 6 मवेशी बंधे पाए गए। सभी मवेशियों को मुक्त कराकर पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें