फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तालाब तिल्लो में ज्वैलरी की दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। तालाब तिल्लो में एक ज्वैलरी की दुकान में चोरी का मामला आया है। ग्राहक बनकर आए व्यक्ति ने चांदी के सिक्के व गहने दिखाने के लिए कहा। इस दौरान उसने दुकानदार को बातों में उलझाते हुए बाहर गाड़ी में बैठे अपने साथ के व्यक्ति को गहने दिखाने की बात कह कर दुकान से निकला। कुछ समय बाद दुकानदार ने बाहर जाकर देखा तो वहां कोई नहीं था। दुकानदार देव कुमार के अनुसार दुकान से अन्य सोने के गहने भी चोरी हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया। घटनास्थल पर पुलिस के उच्च अधिकारी भी पहुंचे। दुकानदार का कहना है कि लाखों रुपये के सोने के गहने चोरी हुए हैं। नवाबाद थाना प्रभारी निशांत के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी के जरिये जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें