मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अफसरशाही को लोगों तक पहुंच बनाने, विकास और सुशासन पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया। कहा कि वे मौजूदा परिस्थितियों से संतुष्ट नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि अब भी जमीनी स्तर पर निर्णय लेने और उसे लागू करने की प्रक्रिया में बड़ा फासला है। सभी को मिलकर प्रयास करने और उसे जमीनी हकीकत में बदलने की जरूरत है।
विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री विकास कार्यक्रम तथा स्टेट प्लान के तहत पर्याप्त धनराशि उपलब्ध है। केवल इसे प्रभावी तरीके से और सही समय पर उपयोग करने की जरूरत है। इसमें अफसरों का सहयोग चाहिए। वे जम्मू में विकास कार्यों की हकीकत की समीक्षा कर रहीं थीं।