फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: दो सीटों पर उपचुनाव से कांग्रेस की बढ़ेगी सियासी परीक्षा, गठबंधन में दावेदारी की चुनौती

Sun, 29 Nov 2026 12:55 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अनंतनाग विधानसभा और श्रीनगर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव कांग्रेस के लिए राजनीतिक और संगठनात्मक चुनौती बन सकते हैं।
Register For Event
विज्ञापन
एमपी विधानसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में संभावित दो उपचुनाव कांग्रेस के लिए राजनीतिक और संगठनात्मक परीक्षा साबित हो सकते हैं। अनंतनाग विधानसभा सीट पर वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद के निधन और श्रीनगर लोकसभा सीट से आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी के इस्तीफे के बाद पार्टी के सामने गठबंधन में अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की चुनौती है। दोनों सीटों पर छह माह के भीतर उपचुनाव होने हैं।अनंतनाग सीट कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। पीरजादा सईद चार दशक से अधिक समय तक पार्टी की राजनीति में सक्रिय रहे। उन्होंने वर्ष 1987, 2002 और 2008 में कोकरनाग से विधानसभा चुनाव जीते। वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे और विभिन्न गठबंधन सरकारों में मंत्री पद संभाला।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिसीमन के बाद कोकरनाग सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित होने पर उन्होंने 2024 में अनंतनाग से चुनाव लड़ा और पीडीपी के महबूब बेग को हराया। अब उनके निधन से खाली हुई सीट पर कांग्रेस अपनी दावेदारी बनाए रखना चाहेगी।श्रीनगर लोकसभा सीट का समीकरण भी कांग्रेस के लिए अहम है। रुहुल्ला ने तीन नवंबर को नेशनल कॉन्फ्रेंस और लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया था। लोकसभा अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

एनसी नेतृत्व से मतभेद के बाद उन्होंने नए राजनीतिक संगठन के गठन के संकेत दिए हैं। ऐसे में श्रीनगर उपचुनाव में एनसी को अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की चुनौती होगी, जबकि पीडीपी भी अपनी दावेदारी पेश कर सकती है।

दोनों सीटें अलग पर चुनौती एक ही हैकांग्रेस के लिए दोनों सीटों पर स्थिति अलग-अलग जरूर है, लेकिन चुनौती एक ही है। अनंतनाग में वह पीरजादा की राजनीतिक विरासत के आधार पर सीट मांग सकती है, जबकि श्रीनगर में गठबंधन के तहत अपनी हिस्सेदारी का सवाल उठा सकती है। एनसी और पीडीपी के बीच सीटों को लेकर संभावित खींचतान में कांग्रेस अपनी दावेदारी किस तरह रखती है, यह पार्टी नेतृत्व के फैसले पर निर्भर करेगा। फिलहाल प्रदेश कांग्रेस को दिल्ली से राजनीतिक दिशा और गठबंधन पर अंतिम निर्णय का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें