फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में बड़ी तैयारी: कश्मीर में सीमा से सटी सीटों का भाजपा ने शुरू किया सर्वे, जनगणना के बाद परिसीमन संभव

Sun, 23 Aug 2026 03:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा प्रवेश कुमारी, जम्मू

सार

भविष्य में परिसीमन को देखते हुए वह इस वक्त इस बात का आकलन करने में जुटी है कि किस सीट को बदलने से लाभ होगा।
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन कश्मीर में कमल खिलाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने कश्मीर में सीमा से सटे इलाकों की सीटों का सर्वे शुरू कर दिया है। भविष्य में परिसीमन को देखते हुए वह इस वक्त इस बात का आकलन करने में जुटी है कि किस सीट को बदलने से लाभ होगा। फिलहाल जम्मू और कश्मीर में विधानसभा की क्रमश: 43 और 47 सीटें हैं।

विज्ञापन


सीटों का आकलन शुरू करने के पीछे यह सोच है कि इन इलाकों में लोगों के भीतर अन्य हिस्सों की अपेक्षा राष्ट्रीयता की भावना है। पार्टी ने सीमांत इलाकों की बेहतरी के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनका लाभ मिल सकता है। इसके अतिरिक्त पार्टी के कश्मीर संभाग के पदाधिकारी संभाग की उन सीटों पर भी काम कर रहे हैं, जहां वे लोगों की भावनाओं को पार्टी को वोट देने के लिए अपने पक्ष में मोड़ने में कामयाब हो सकते हैं। उड़ी, करनाह, गुरेज और बारामुला के कई हिस्सों में सर्वे हो चुका है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद रख रहे नजर
भाजपा के कश्मीर के पदाधिकारियों के अनुसार संभाग में पार्टी को लक्ष्य पूरा करने के लिए जो निर्देश दिए गए हैं, उनकी मॉनिटरिंग राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन खुद कर रहे हैं। वे जुलाई महीने के पहले सप्ताह में जम्मू दौरे के दौरान कश्मीर के पदाधिकारियों से मिलकर इस संबंध में दिशा देकर गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें