डॉ बी आर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते बिशनाह विधायक व अन्य ( फोटो संवय)
- फोटो : bishnah 2
बिश्नाह। बिश्नाह में महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक और प्रमुख राजनीतिक नेता शामिल हुए, जिसमें बिश्नाह विधायक डॉ. राजीव भगत ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. राजीव कुमार भगत ने डॉ. बीआर आंबेडकर के सामाजिक एकता के योगदान की सराहना की। उन्होंने सभी से बाबासाहेब के आदर्शों का पालन करने और संविधान के सिद्धांतों पर आधारित समाज बनाने की दिशा में काम करने का आग्रह किया। डॉ. भगत ने इस बात पर जोर दिया कि डॉ. आंबेडकर को सम्मान देने का सबसे अच्छा तरीका उन संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखना है।