फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सोपोर में पुलिस ने करवाई साइकिल रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। सोपोर पुलिस ने वीरवार को साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने उत्साह और प्रतिस्पर्धी भावना के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सोपोर पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में रेस को हरी झंडी दिखाकर की। निर्धारित स्थान पर रेस समाप्त होने के बाद एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता इफ्तिखार तालिब ने की। सभी प्रतिभागी छात्रों को स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में पहले स्थान पर रहने वालों को आठ हजार, दूसरे स्थान पर पांच हजार और तीसरे स्थान पर ढाई हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें