बारामुला। पुलिस ने रेलवे पुलिस बारामुला के सहयोग से रविवार को रेलवे स्टेशन में नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में शिक्षित करना और पुलिस नशा मुक्ति केंद्र के माध्यम से उपलब्ध निवारक उपायों और पुनर्वास सहायता के बारे में जागरूकता फैलाना था। पुलिस नशा मुक्ति केंद्र के मोहम्मद अशरफ ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के संकेतों और लक्षणों पर प्रकाश डालते हुए एक जानकारीपूर्ण व्याख्यान दिया और नशे की लत से जूझ रहे व्यक्तियों के पुनर्वास में केंद्र द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। संवाद