बारामुला। डीसी कार्यालय परिसर में सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डीसी मिंगा शेर्पा व नगर पालिका समिति वाटरगाम के सीईओ सरफराज अहमद भट भी उपस्थिति थे। कार्यक्रम के दौरान डीसी ने क्षेत्र के 20 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत पक्का मकान बनाने के स्वीकृति पत्र सौंपे। इस मौके पर डीसी ने लोगों को बधाई दी और उन्हें जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि समय पर निर्माण कार्य शुरू करने से उन्हें अनुसूचित किस्तों का समय पर लाभ प्राप्त होगा और वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने घर का निर्माण कार्य पूरा कर सकेंगे। उन्होंने निर्माण दिशा-निर्देशों का पालन करने और गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया। संवाद