फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह के दरबार में पहुंचा महबूबा सरकार के मंत्रीमंडल का बंटवारा

Mon, 28 Mar 2016 12:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/जम्मू

सार

भाजपा मंत्रीमंडल कुछ नयी ज‌िम्मेदार‌ियां चाह रही है। ज‌िसको लेकर पीडीपी और भाजपा में लगातार तकरार बढ़ रही है।  भाजपा महबूबा सरकार में चाहती है कि गृह मंत्रालय के अलावा योजना और विकास व वित्त मंत्रालय इस बार उनको मिले। 
Register For Event
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल एनएन वोहरा के पीडीपी-भाजपा का सरकार गठन का न्यौता दिए जाने के बाद से भाजपा और पीडीपी के बीच मंत्रीमंडल के बंटबारे को लेकर पेंच लगातार फंसता चला जा रहा है। 
विज्ञापन


दोनों ही पार्ट‌ियों के बीच मंत्रीमंडल के बंटबारा द‌िल्ली के दरबार में पहुंच गया है। पीडीपी नेता तार‌िक हमीद कर्रा और मुज्फ्फर हुसैन बेग इसके ल‌िए द‌िल्ली पहुंचे हुए हैं। जल्द ही मंत्रीमंडल के बंटबारे को लेकर अम‌ित शाह से मुलाकात करने वाले हैं। 

मुज्फ्फर हुसैन बेग भाजपा महासच‌िव राम माधव से म‌िलकर मंत्रालयों के बंटबारे के लेकर चर्चा करेंगे। गौरतलब है क‌ि भाजपा मंत्रीमंडल कुछ नयी ज‌िम्मेदार‌ियां चाह रही है। ज‌िसको लेकर पीडीपी और भाजपा में लगातार तकरार बढ़ रही है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नई सरकार में गृह मंत्रालय चाहती है भाजपा

- फोटो : PTI

गौरतलब है क‌ि मुफ्ती सरकार में पीडीपी के खाते में 11 कैब‌िनेट मंत्रालय और भाजपा को केवल 6 कैब‌िनेट मंत्रालय म‌िले थे। हांलाक‌ि बाद में भाजपा के दो और व‌िधायकों को कैब‌िनेट मंत्री बनाने पर यह संख्या आठ हो गई थी। 

भाजपा महबूबा सरकार में चाहती है कि गृह मंत्रालय के अलावा योजना और विकास व वित्त मंत्रालय इस बार उनको मिले। ज‌‌िसको लेकर पीडीपी तैयार नहीं है। भाजपा के तर्क है क‌ि सरकार में उनके पास व‌िधायकों की संख्या पीडीपी से अध‌िक है फ‌िर भी मुख्यंमंत्री पद पीडीपी को द‌िया गया। 

आपको बता दे क‌ि भाजपा के पास पास फिलहाल 28 विधायक हैं। इनमें पीपुल्स कांफ्रेंस के सज्जाद अमहद लोन और एक न‌िर्दलीय व‌िधायक पवन कुमार गुप्ता शाम‌‌िल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें