फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, 4.18 लाख लाभान्वित

विज्ञापन
कृ​षि निदेशालय में पीएम किसाान सम्मान नि​धि की 23 किश्त जारी होने पर आयोजित कार्यक्रम में उप​स् - फोटो : samvad
विज्ञापन
- कृषि निदेशालय में कार्यक्रम, किसान खरीद सकेंगे खाद, बीज और कीटनाशक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी हो गई है। इससे 4.18 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं। लगभग 79.63 करोड़ रुपये बांटे गए हैं। इस योजना की शुरुआत से लेकर अब तक जम्मू संभाग के किसानों के खातों में करीब 1,977.44 करोड़ रुपये आए चुके हैं। इससे किसान कृषि कार्यों के खर्च जैसे खाद, बीज, और कीटनाशक खरीद करने में सक्षम होंगे। योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे और सीमावर्ती किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें कर्ज लेने से बचाना है। कृषि निदेशालय तालाब तिल्लो में शनिवार को लाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम हुआ। इसमें पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से पीएम नरेंद्र मोदी ने 23वीं किश्त जारी की। कार्यक्रम में विधायक अरविंद गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। कृषि निदेशक जम्मू अनिल गुप्ता ने सम्मानित अतिथि के तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें