फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू संभाग में खराब बोरवेल ठीक कराएगा जलशक्ति विभाग : राणा

विज्ञापन
जम्मू सचिवालय में प्रतिनि​धि मंडलों से मुलाकात करते मंत्री जावेद अहमद राणा। स्रोत, सूचना विभाग
विज्ञापन
-कृषि के लिए सिंचाई और पेयजल सुविधा दोनों में समन्वय बनाकर काम करें अधिकारी
विज्ञापन

-जम्मू सचिवालय में मंत्री जावेद अहमद राणा ने सुनी लोगों की समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जलशक्ति मंत्री जावेद अहमद राणा ने कहा, जम्मू संभाग में जलापूर्ति सुनिश्चित करवाने के लिए खराब पड़े बोरवेल रिपेयर किए जाएंगे। इनमें जमा गाद निकाली जाएगी। इसके अलावा पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए विभाग हर संभव कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने विभागों को फील्ड एजेंसियों के साथ करीबी समन्वय बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि कार्य और पेयजल बहाली कुशलतापूर्वक और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी हों।
मंत्री जावेद अहमद राणा सिविल सचिवालय में प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात कर रहे थे। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित लिफ्ट सिंचाई योजनाओं में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई नहरों की समय पर गाद निकालने और रखरखाव की आवश्यकता की बात कही। जावेद राणा ने कहा, विश्वसनीय जलापूर्ति सुनिश्चित करना और सिंचाई बुनियादी ढांचे को मजबूत करना सरकार के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में शामिल है। उन्होंने कहा, प्रतिनिधियों और प्रतिनिधिमंडलों के माध्यम से उठाई गई चिंताओं पर उचित विचार किया जाएगा, इसमें वास्तविक मुद्दों के त्वरित समाधान पर जोर दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडलों ने मंत्री को अपने-अपने क्षेत्रों में जलापूर्ति, सिंचाई बुनियादी ढांचे और अन्य विकास संबंधी आवश्यकताओं से जुड़े मुद्दों से अवगत कराया। उन्होंने ने कहा, सभी वास्तविक मुद्दों की प्राथमिकता के आधार पर जांच की जाएगी और उनके समयबद्ध समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुचेतगढ़ से तरनजीत सिंह टोनी के नेतृत्व में आए एक प्रतिनिधिमंडल ने अपने क्षेत्र में खराब पड़े बोरवेल का मुद्दा उठाया और बताया कि इसके काम न करने से लिफ्ट सिंचाई योजनाओं के संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है और परिणामस्वरूप कृषक समुदाय को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने सिंचाई नेटवर्क के कामकाज में सुधार और कृषि गतिविधियों के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सिंचाई नहरों की गाद निकालने और पुनर्स्थापना की भी मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें