जम्मू-कश्मीर में जनगणना 2027 की तैयारी तेज हो गई हैं। दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में जिला जनगणना पुस्तिका (डीसीएचबी) का फील्डवर्क शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। मुख्य जनगणना अधिकारी एवं निदेशक जनगणना अमित शर्मा ने शनिवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। बताया कि जम्मू-कश्मीर के 6466 गांवों और 80 कस्बों, लद्दाख के 244 गांवों और दो कस्बों में सर्वेक्षण पूरा किया गया है।उन्होंने बताया कि एक से 30 अक्तूबर तक चले अभियान के दौरान प्रत्येक गांव की विलेज डायरेक्टरी के लिए 400 और टाउन डायरेक्टरी के लिए 420 सवालों के माध्यम से आंकड़े जुटाए गए। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, सड़क और परिवहन जैसी बुनियादी सुविधाओं की जानकारी शामिल है।