फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बिजली कनेक्शन न कटे, 20 तक मोबाइल नंबर करवाएं अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बिजली विभाग ने प्रीपेड स्मार्ट मीटरिंग प्रणाली को लागू करने की दिशा में तैयारियां तेज कर दी हैं। सभी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को 20 अप्रैल तक कंज्यूमर आईडी के साथ सही मोबाइल नंबर अपडेट करवाना होगा। यदि कोई उपभोक्ता निर्धारित समय में बिजली बिल का भुगतान नहीं करता है तो कनेक्शन काटने से पहले तीन बार अलर्ट संदेश भेजे जाएंगे। सभी संदेश पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आएंगे जिससे उपभोक्ताओं को समय रहते भुगतान करने का अवसर मिल सकेगा और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन

जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड (जेपीडीसीएल) के प्रबंध निदेशक के आदेशानुसार स्मार्ट मीटर की स्थापना के समय उपभोक्ताओं काे सही मोबाइल नंबर दर्ज करवाना आवश्यक होगा। पहले से स्मार्ट मीटर लगे हैं तो उनके विवरण भी अपडेट किए जाएंगे। विभाग का मानना है कि इस पहल से बिजली आपूर्ति सेवा अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और उपभोक्ता हितैषी बनेगी। मोबाइल नंबर का सही पंजीकरण उपभोक्ताओं तक समय पर सूचना पहुंचाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सभी उपभोक्ताओं से आग्रह है कि सही मोबाइल नंबर को कंज्यूमर आईडी के साथ अनिवार्य रूप से लिंक करवाएं। इसके लिए बिल सुविधा एप के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जेपीडीसीएल सब डिविजन कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा उपभोक्ताओं की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

-
प्रीपेड मीटरिंग प्रणाली शुरू करने के लिए कवायद की जा रही है। जून में सेवा शुरू होने की संभावना है। इसके बाद उपभोक्ताओं को मोबाइल पर रोजाना की बिजली खपत और बिल की सारी जानकारी उपलब्ध होगी। उपभोक्ताओं से अपील है कि मोबाइल नंबर तय समयसीमा में अपडेट करा लें ताकि असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

- अरुण गुप्ता, एक्सईएन, पीडीडी उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें