फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर बस अड्डे पर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, डीआईजी ने चालकों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। पुलिस विभाग की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत सोमवार को बस अड्डे पर जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी शिव कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोपहर करीब दो बजे शुरू हुए अभियान में बड़ी संख्या में बस चालक, सहचालक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने चालकों और सहचालकों से वाहन चलाते समय नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल चालक के लिए बल्कि यात्रियों और आम लोगों की जिंदगी के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है। उन्होंने ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की भी सख्त सलाह देते हुए कहा कि एक छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इस अवसर पर एसडीपीओ सुल्तान मिर्जा, तथा थाना प्रभारी मनवीर सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें