रामनगर। राजा राम सिंह मैदान में बंद लाइटों की वजह से खिलाड़ी और सुबह-शाम सैर करने वाले लोग परेशान हैं। खिलाड़ियों ने नगर पालिका के खिलाफ कड़ा रोष प्रकट किया है। उन्होंने अधिाकारियों से लाइटों को जल्द ठीक करवाने की मांग की है।
गोकुल क्रिकेट अकादमी के कोच गोकुल गुप्ता, रविंद्र दुबे, राजेश कुमार सहित अन्य खिलाड़ियों ने बताया कि मैदान के अंदर लाइटें पिछले चार माह से खराब पड़ी हैं। अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा कर बंद लाइटों को ठीक करवाया गया था, पर तीन दिन चलने के बाद दोबारा लाइटें खराब हो गईं।
अधिकारियों ने नई लाइटें लगाने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक राहत नहीं मिली है। अंधेरा होने के कारण लोग सैर करने से भी परहेज कर रहे हैं। साथ ही रात में क्रिकेट और फुटबॉल खेलना मुश्किल हो गया है। खिलाड़ियों ने नगर पालिका को जल्द मैदान में बंद पड़ी सभी लाइटों को ठीक करवाने की मांग की है।