रामबन। पुलिस ने पशु तस्करी में शामिल चार वाहनों के आरसी चार माह के लिए निलंबित की हैं। सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रामबन ने पुलिस को इन वाहनों को जब्त करने के निर्देश भी दिए हैं। यह कार्रवाई एसएसपी रामबन की सिफारिशों के बाद की गई है। मालिकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं। संवाद