फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पौनी बाजार में अब नहीं रहेगा अंधेरा, 50 सोलर लाइटें मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। पौनी के मुख्य बाजार में शाम ढलते ही छाने वाले अंधेरे से अब स्थानीय लोगों और दुकानदारों को राहत मिलने वाली है। पर्याप्त रोशनी न होने के कारण राहगीरों, विशेषकर महिलाओं को खरीदारी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इससे बाजार का व्यापार भी प्रभावित हो रहा था। इस समस्या को देखते हुए स्थानीय दुकानदारों ने सुबह एक बैठक कर प्रशासन से स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग की थी। इस मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए विधायक कुलदीप राज दुबे ने कस्बे के लिए 50 सोलर लाइटें स्वीकृत कर भेजी हैं। इन सोलर लाइटों को देर शाम तक लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पौनी के साथ-साथ भांबला और भारख क्षेत्रों में भी जल्द ही सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें