किश्तवाड़। उपमंडल पाडर के हंसवाड़ जंगल में आग की घटना के कारण पता लगाने के लिए एसडीआरएफ टीम, फायर विभाग के विशेषज्ञ समेत संबंधित एजेंसियां मौके का जायजा ले रही हैं। जिला उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि घटना के समय कई टीमें मौके पर पहुंची थीं लेकिन रात में उन्हें वापस बुला लिया गया था। शनिवार सुबह फिर टीमें भेजी गई हैं जो विस्तृत जांच कर रही हैं।
अब तक आग लगने के कारण को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि जंगली गुच्छियां ढूंढने या उगाने के प्रयास में किसी ने आग लगाई हो। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ पाएगा। पुलिस टीमों के अलावा जंगलात विभाग के अधिकारी और कर्मचारी स्थिति का आकलन करने में जुटे हुए हैं।